शंकर नेत्रालय के संस्थापक एसएस बद्रीनाथ का 83 साल की उम्र में हुआ निधन
भारत के सबसे बड़े चैरिटेबल आंखों के अस्पताल शंकर नेत्रालय के संस्थापक एसएस बद्रीनाथ का मंगलवार को 83-साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने 1978 में चेन्नई में शंकर नेत्रालय की स्थापना की थी और उन्हें 1983 में पद्मश्री और 1999 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर शोक जताया है।