शंकराचार्य के बाद राहुल दूसरे शख्स जो कन्याकुमारी से कश्मीर तक पहुंचेंगे: फारूक
जम्मू-कश्मीर पहुंची कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल हुए नैशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तुलना आदि गुरु शंकराचार्य से की है। उन्होंने कहा, "पहली बार सदियों पहले शंकराचार्य कन्याकुमारी से कश्मीर तक चले थे। तब सड़कें नहीं थीं। यह (राहुल) दूसरे शख्स हैं जो यात्रा कर कन्याकुमारी से कश्मीर पहुंच रहे हैं।"