पान वाले ने अपनी दुकान पर लगाई थी मेरी तस्वीर, कहता था मुंबई जाओ सफल हो जाओगे: शक्ति कपूर
ऐक्टर शक्ति कपूर ने संघर्ष के दिनों को लेकर बताया कि उनके इलाके में एक पान वाले ने ऐक्टर बनने से पहले उनकी तस्वीर अपनी दुकान पर लगा ली थी। उन्होंने कहा, "जब हम 3-4 दोस्त उसकी दुकान पर मिलते तो वह कहता 'तुम यहां क्या कर रहे? मुंबई जाकर कोशिश करो...सफल हो जाओगे।" बकौल शक्ति, वह दुकानदार का प्यार-विश्वास कभी नहीं भूले।