शक्ति पंप्स के शेयरों में लगा अपर सर्किट, 2 साल में दिया है 1106% का रिटर्न
शक्ति पंप्स के शेयरों में गुरुवार को 5% का अपर सर्किट लगा। बुधवार को ₹804.30 पर बंद हुए कंपनी के शेयर गुरुवार को ₹844.50 के भाव पर खुले और ब्लॉक हो गए। दरअसल, कंपनी को महाराष्ट्र सरकार से ₹754.30 करोड़ का ऑर्डर मिला है जिसके बाद शेयरों में तेज़ी आई। शेयरों ने पिछले 2 सालों में 1106.26% रिटर्न दिया है।