शक्ति पंप्स के शेयर में एक साल में 510% का आया उछाल, कंपनी ने बांटे हैं 5 बोनस शेयर
मल्टीबैगर कंपनी शक्ति पंप्स के शेयर मंगलवार को बीएसई पर 5% के अपर सर्किट के साथ ₹1,011.30 पर जा पहुंचे। कंपनी के शेयरों में पिछले एक साल में 510% का उछाल आया है और कंपनी ने हाल ही में अपने शेयरहोल्डर्स को 5 बोनस शेयर दिए हैं। वहीं, कंपनी अपने शेयरहोल्डर्स को 2 बार बोनस शेयर दे चुकी है।