शक्ति कपूर ने शेयर की रणजीत, राकेश बेदी, असरानी के साथ फोटो, कहा- मिलकर अच्छा लगा

दिग्गज अभिनेता शक्ति कपूर ने इंस्टाग्राम पर सोमवार को ऐक्टर्स रंजीत, राकेश बेदी, दिलीप जोशी, पुनीत इस्सर और असरानी के साथ फोटो शेयर की। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "पिछली शाम पुराने दोस्तों से मिलकर अच्छा लगा।" गौरतलब है, इन सभी कलाकारों ने अपनी अधिकतर फिल्मों में नेगेटिव भूमिकाएं निभाईं हैं और अपने कॉमिक सेंस के लिए भी जाने जाते हैं।

Load More