शख्स की एमपी में 'ठंड से अकड़कर' हुई मौत, CCTV कैमरे में कैद हुई घटना
बैतूल (मध्य प्रदेश) में बुधवार तड़के एक शाॅपिंग कॉम्प्लेक्स के बरामदे में सो रहे शख्स की कथित तौर पर 10.7°C की ठंड से अकड़ने के चलते मौत हो गई। हालांकि, शव का परीक्षण करने वाले डॉक्टर ने बताया कि लग रहा है कि मृतक को टीबी की बीमारी थी और उसके दोनों फेफड़ों में पानी भरा था।