शख्स का दावा- 'लोगों से ₹1000 तक लेकर दुख सुनता हूं और रोता भी हूं'; वायरल हुआ वीडियो
मुंबई में बीच पर एक बैनर लेकर बैठे शख्स का वीडियो ऑनलाइन वायरल हुआ है जिसमें लिखा है, "अगर किसी को अपना दुख सुनाना है तो मैं सुन सकता हूं और रो भी सकता हूं।" बैनर में ₹250 से ₹1000 तक चार्ज लिखा है। शख्स ने कहा, "मेरे पास बहुत लोग आते हैं...मैं उनका माइंड भी क्लियर करता हूं।"