शख्स का दावा- अतीक के परिवार के खौफ से सलीम से बना देवव्रत शुक्ला, पुलिस घर पहुंची तो खुला राज़
प्रयागराज में सलीम अंसारी ने अतीक अहमद के परिवार से खौफ के कारण धर्म परिवर्तन कर देवव्रत शुक्ला बनने का दावा किया है। वीडियो वायरल होने पर जांच के लिए उसके घर पहुंची पुलिस को पता चला कि उसने फरवरी-2024 को स्वेच्छा से धर्म परिवर्तन किया। बकौल पुलिस, किराएदार से विवाद के बाद उसने वीडियो पोस्ट कर भ्रामक बयान दिए।