शख्स का दावा, एअर इंडिया ने व्हीलचेयर पर बैठी 80 वर्षीय मां को सीढ़ियों से उतरने को कहा
दोहा (कतर) निवासी एक शख्स ने दावा किया है कि दोहा से दिल्ली पहुंची एअर इंडिया की फ्लाइट में व्हीलचेयर पर बैठी उसकी 80 वर्षीय मां को स्टाफ ने सीढ़ियों से उतरने को कहा। शख्स ने कहा, "उन्हें प्लेन से उतारने के लिए उनके पास कोई सुविधा नहीं थी। वह 20 मिनट तक विमान में रहीं, शर्मनाक!"