शख्स का दावा- ज़ोमैटो पर मछली की डिश ऑर्डर करने पर भेजा गया बीफ, कंपनी ने दी प्रतिक्रिया
मुंबई में एक शख्स ने 'X' पर कहा है कि ज़ोमैटो पर मछली की डिश ऑर्डर करने पर उसे बीफ राइस डिलीवर किया गया। शख्स ने ज़ोमैटो कस्टमर सपोर्ट से हुई चैट के स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं जिसमें उसने इसकी शिकायत दर्ज करवाने की बात कही है। ज़ोमैटो ने 'X' पर लिखा, "ऑर्डर डिटेल भेजें...जिससे हम तुरंत इसका समाधान करें।"