शख्स का दावा- बिहार जाने के लिए 4 महीने पहले काटा गया टिकट 'RAC से हुआ वेटिंग लिस्ट'
फरीदाबाद (हरियाणा) निवासी एक शख्स ने दावा किया है कि उसने 4-महीने पहले दरभंगा (बिहार) जाने के लिए स्वतंत्रता सेनानी ट्रेन का टिकट कटवाया था जो वेटिंग लिस्ट से आरएसी और फिर वेटिंग लिस्ट हो गया। बकौल शख्स, 124-वेटिंग लिस्ट में काटा गया टिकट, चार्ट बनने से पहले आरएसी और चार्ट बनने के बाद फिर से वेटिंग लिस्ट हो गया।