शख्स को विमान की खिड़की से दिखी इंसान जैसी रहस्यमयी आकृति, लगाया इसकी लोकेशन का पता
इन्वेस्टीगेशन डायरेक्टर बेंजामिन स्ट्रिक को ऑस्ट्रेलिया में विमान से जाते समय खिड़की से एक इंसान जैसी 2.61 किलोमीटर लंबी रहस्यमयी आकृति दिखी। इसके बाद उन्होंने अपनी फ्लाइट का रूट फ्लाइट रडार पर चेक कर और अपने फोन से यात्रा के समय का मिलान कर गूगल अर्थ पर लोकेशन का पता लगाया। इस आकृति को 'द मारी मैन' कहा जाता है।