शख्स ने ₹11 LPA की कॉर्पोरेट जॉब छोड़कर शुरू किया अपना पानी का बिज़नेस, कमा रहा दोगुना
अंकित पांडे नामक X यूज़र ने बताया है कि उनके एक दोस्त ने बेंगलुरु में ₹11 लाख/वर्ष की कॉर्पोरेट नौकरी छोड़कर अपने घर से वॉटर-प्यूरिफिकेशन प्लांट शुरू किया और अब वह लगभग ₹28.5 लाख/वर्ष लाख कमा रहा है। बकौल पांडे, शख्स आसपास की कॉलोनियों में रोज़ाना ₹30/कैन के हिसाब से लगभग 300 पानी के कैन बेचकर ₹2.35 लाख/माह कमाता है।