शख्स ने ₹500 और ₹100 के नोटों में लगाई आग, वीडियो आया सामने
सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक शख्स ने ₹500 और ₹100 के नोट इकट्ठा कर उनमें माचिस से आग लगा दी। वीडियो में ₹100 के नोटों के बीच ₹500 की गड्डी पड़ी हुई नज़र आ रही है। गौरतलब है कि राष्ट्रीय मुद्रा पर लिखना, उसे फाड़ना या जलाना कानूनन अपराध की श्रेणी में आता है।