शख्स ने 'देसी जुगाड़' से एंड्रॉयड फोन को विंडो PC में बदलने का किया दावा, जांच में खुल गई पोल
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में शख्स ने 'देसी जुगाड़' से अपने एंड्रॉयड फोन को विंडो-11 पीसी में बदलने का दावा किया। शख्स ने मोबाइल के पीछे एक्सटरनल फैन और अतिरिक्त बैटरी लगाई थी। वायरल वीडियो की जांच करने पर पता चला कि शख्स ने फोन को कंप्यूटर जैसा दिखाने के लिए स्मार्ट लॉन्चर इस्तेमाल किया था।