शख्स ने 2 लोगों की हत्या कर बताया पहलगाम हमले का 'बदला', यूपी पुलिस बोली- पब्लिसिटी स्टंट
आगरा (यूपी) ने एक शख्स ने एक रेस्टोरेंट के 2 कर्मचारियों को गोली मार दी और सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर इसे पहलगाम आतंकी हमले का 'बदला' बताया है। वीडियो पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने कहा, "यह पब्लिसिटी स्टंट था...शख्स का कुछ दिनों पहले रेस्टोरेंट में खराब खाने को लेकर झगड़ा हुआ था...आरोपी को पकड़ लिया गया है।"