शख्स ने 22,000 किमी साइकल चलाकर की 30 देशों की यात्रा, नीरज चोपड़ा को चीयर करने पहुंचा पेरिस
दो साल में 22,000 किलोमीटर साइकल चलाकर 30 देशों की यात्रा करने वाले केरल के फायिस असरफ अली, जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा को पेरिस ओलंपिक्स में चीयर करने पेरिस पहुंचे हैं। फायिस ने 15 अगस्त 2022 को कालीकट (केरल) से यात्रा शुरू की थी। वह 'शांति और एकता' के संदेश के साथ लंदन तक साइकिल चलाने के मिशन पर थे।