शख्स ने 3 साल से प्रपोज़ल ठुकराने वाली 17 वर्षीय लड़की को आंध्र में उसके घर में ज़िंदा जलाया
आंध्र प्रदेश के नंद्याल में एक 21-वर्षीय शख्स ने 3 साल से प्रपोज़ल ठुकरा रही एक 17-वर्षीय लड़की को ज़िंदा जला दिया जिसमें उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि लड़की के परिवार ने उसे दादा-दादी के घर भेजा था लेकिन शख्स वहां भी पहुंच गया। बाद में शख्स घर में घुसा और लड़की को ज़िंदा जला दिया।