शख्स ने अपने ई-ऑटो को सौर ऊर्जा से चलने वाला बनाया, आनंद महिंद्रा ने की तारीफ
भुवनेश्वर (ओडिशा) के ऑटो ड्राइवर श्रीकांत पात्रा ने चार्ज करने, कम कमाई व अन्य परेशानियों से बचने के लिए यूट्यूब से सीखकर अपने इलेक्ट्रिक ऑटो को सौर ऊर्जा से चलने वाला बनाया है। श्रीकांत को इसकी प्रेरणा अपनी बेटी से मिली थी। उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने श्रीकांत की तारीफ करते हुए कहा है, "वह हमें राह दिखा रहे हैं।"