शख्स ने अपनी कार में लगाया सीलिंग फैन, लोग बोले- इस कार में हेलमेट पहनना ज़रूरी है
सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक शख्स अपनी पुरानी कार में एसी नहीं होने पर सीलिंग फैन लगाए हुए दिख रहा है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, "खतरनाक लोग।" वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूज़र ने लिखा है, "इस कार में हेलमेट पहनना ज़रूरी है" जबकि दूसरे ने लिखा, "यह खतरों का खिलाड़ी है।"