शख्स ने एनर्जी ड्रिंक मिलाकर बनाई 'स्पेशल चाय', लोग बोले- यह चाय नहीं ज़हर है
सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक शख्स ठेले पर एनर्जी ड्रिंक मिलाकर 'स्पेशल चाय' बनाते दिख रहा है। शख्स पहले चाय के बर्तन में एनर्जी ड्रिंक डालकर खौलाता है फिर चाय को गिलास में डालने के बाद उसमें दोबारा से एनर्जी ड्रिंक डालता है। वीडियो पर यूज़र ने लिखा, "यह चाय नहीं ज़हर है।"