शख्स ने कमरे में हिडन कैमरा लगाकर रिकॉर्ड किया पत्नी का अश्लील वीडियो; मांगी ₹25 लाख 'रंगदारी'
बरेली (उत्तर प्रदेश) में एक महिला ने अपने पति पर कमरे में हिडन कैमरा लगाकर उसका अश्लील वीडियो रिकॉर्ड करने का आरोप लगाया है। बकौल महिला, उसे मोबाइल पर ये वीडियोज़ भेजकर उससे ₹25 लाख की रंगदारी मांगी गई है। बरेली पुलिस ने बताया कि प्रेमनगर के प्रभारी निरीक्षक को मामले की जांचकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।