शख्स ने खोए पालतू तोते को ढूंढकर लाने वाले के लिए रखा ₹10,000 का इनाम, वायरल हुआ पोस्टर
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में एक शख्स ने अपने खोए पालतू तोते को ढूंढने के लिए गली-गली में गुमशुदा वाले पोस्टर लगाए हैं जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। शख्स ने तोते को खोजकर लाने वालों को ₹10,000 का इनाम देने का एलान किया है। पोस्टर में शख्स ने अपने तोते की पूरी पहचान भी दी है।