शख्स ने खुद को हिंदू बताकर यूपी में युवती को प्रेम जाल में फंसाया, कई बार किया रेप
बाराबंकी (उत्तर प्रदेश) में एक शख्स ने खुद को हिंदू बताकर युवती को प्रेम जाल में फंसा लिया और उसके साथ कथित तौर पर कई बार रेप किया है। आरोपी ने 2016 में युवती से प्रेम विवाह किया था और कुछ समय बाद उसे कथित तौर पर तलाक भी दे दिया। पुलिस ने रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।