शख्स ने गर्लफ्रेंड को निजी वीडियोज़ से किया ब्लैकमेल, वसूले ₹2.5 करोड़ व लग्ज़री कार
बेंगलुरु में 20-वर्षीय लड़की को निजी वीडियोज़ के ज़रिए ब्लैकमेल कर उससे ज्वेलरी, लग्ज़री कार व ₹2.5 करोड़ वसूलने के आरोप में उसके बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार किया गया है। दोनों कई यात्राओं पर साथ गए थे और उसी दौरान शख्स ने गर्लफ्रेंड के निजी वीडियोज़ रिकॉर्ड कर लिए थे। पुलिस ने शख्स से ₹80 लाख रिकवर कर लिए हैं।