शख्स ने जुगाड़ कर बाइक को बनाया रथ, यूज़र बोला- यह बैट्री रिक्शा को फेल कर सकता है
सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में एक शख्स जुगाड़ कर अपनी बाइक को रथ बनाए हुए दिख रहा है। इंस्टाग्राम अकाउंट villagevaathi से शेयर किए गए इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है, "बाइक नहीं यह घोड़ागाड़ी है।" एक यूज़र ने कमेंट में लिखा, "यह बैट्री रिक्शा को फेल कर सकता है और रोज़गार का अच्छा साधन है।"