शख्स ने दिया 3 शब्दों का इस्तीफा, रेज़िग्नेशन लेटर की तस्वीर हुई वायरल
सोशल मीडिया पर एक रेज़िग्नेशन लेटर की तस्वीर वायरल हो रही है। तस्वीर में दिख रहा है कि इस्तीफा देने वाले शख्स ने पत्र में केवल 3 शब्द में 'बाय बाय सर' लिखा है। एक यूज़र ने कमेंट किया कि 'कंटेंट से ज़्यादा बड़ा तो शख्स का सिग्नेचर है' जबकि एक अन्य ने लिखा, "सेव कर लेती हूं, काम आएगा।"