शख्स ने दिल्ली में ऑर्डर की चिकन बिरयानी, डिलीवरी बॉय ने कहा- 'गलत कर रहे हो'
दिल्ली में चिकन बिरयानी का ऑर्डर देने वाले एक शख्स ने बताया है कि डिलीवरी बॉय ने ऑर्डर डिलीवर करते समय उससे कहा था, "आप गलत कर रहे हो।" डिलीवरी बॉय ने आगे कहा था, "दिवाली के बाद चिकन-मटन खाओ।" शख्स ने कहा, "मैं मुस्कुराता हुआ रह गया। क्या ही बोलता मैं उनको? उसे इन सब से क्या मतलब है?"