शख्स ने दीवार के पीछे असद हुकुमत से 15 साल तक लाइब्रेरी छिपाए रखी, आखिरकार किया रिवील
सीरिया के अबू बिलाल ने पूर्व राष्ट्रपति बशर अल-असद के सख्त शासन से अपनी लाइब्रेरी बचाने के लिए घर में एक गुप्त दीवार बनवाई थी। एक वीडियो में बिलाल हथौड़े से दीवार तोड़कर 15 साल से छिपाई अपनी लाइब्रेरी दिखाते नज़र आए। असद के शासन में सेंसरशिप के कारण किताबों की दुकानों और लाइब्रेरी पर अक्सर छापेमारी की जाती थी।