शख्स ने पानी में कूदकर तेज़ बहाव में बह रहे जानवर की बचाई जान, लोगों ने की तारीफ
सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें शख्स पानी में कूदकर तेज़ बहाव में बह रहे जानवर को बचाता दिख रहा है। दरअसल, शख्स जानवर को पकड़ने की कोशिश करता है लेकिन तेज़ बहाव के कारण वह बाहर निकलकर दोबारा पानी में कूद जाता है। एक यूज़र ने लिखा, "ऐसे लोगों के कारण यह दुनिया अच्छी जगह है।"