शख्स ने प्रेमिका को प्रपोज़ करने के लिए चीन में केक में छिपाई अंगूठी, खाते-खाते बची महिला
चीन में एक महिला ने अपने प्रेमी द्वारा उसे प्रपोज़ करने के लिए केक में छिपाई गई सोने की अंगूठी लगभग खा ली जिससे वह दो टुकड़ों में बंट गई थी। महिला के मुताबिक, वह भूखी घर लौटी थी और उसने 'तुरंत' केक खा लिया। उसने स्थानीय मीडिया से कहा, "प्रपोज़ करने का यह तरीका थोड़ा जोखिम भरा है।"