शख्स ने प्रज्वल के भाई सूरज पर लगाया यौन शोषण का आरोप, सूरज ने कहा- कर रहा है ब्लैकमेल
महिलाओं के यौन शोषण के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के भाई व जेडीएस नेता सूरज रेवन्ना का दावा है कि कर्नाटक का एक व्यक्ति उन पर यौन उत्पीड़न का झूठा केस करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा है। उनके दोस्त शिवकुमार ने शख्स और उसके बहनोई पर एफआईआर कराई है। बकौल शख्स, सूरज ने फार्महाउस पर उसका यौन शोषण किया।