शख्स ने पत्नी को यूपी में सिपाही संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ा, वीडियो सामने आने पर हुआ सस्पेंड
अमरोहा (यूपी) में एक शख्स ने अपनी पत्नी को पड़ोस में रहने वाले एक सिपाही के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। बकौल रिपोर्ट्स, पति-पत्नी में अनबन रहती थी और सिपाही ने विवाद सुलझाने के बहाने महिला का नंबर लिया था। अमरोहा पुलिस ने आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया है।