शख्स ने पत्नी-बेटे की हत्या के बाद की खुदकुशी, दहेज के लिए हत्या का लगा आरोप
पलवल (हरियाणा) में पति द्वारा अपनी पत्नी और दो महीने के बेटे की गला दबाकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष मृतका पर दहेज में स्कॉर्पियो लाने का दबाव बना रहा था। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।