शख्स ने ब्राज़ील में पत्नी, बच्चों व सास का किया यौन शोषण, उन्हें 20 साल तक घर में रखा कैद

एक 54-वर्षीय ब्राज़ीलियाई शख्स 40-वर्षीय पत्नी और 3-22 साल की उम्र के 7 बच्चों का यौन शोषण करने और उन्हें 20 वर्षों तक घर में कैद रखने को लेकर गिरफ्तार हुआ है। बकौल रिपोर्ट्स, उसकी एक बेटी वहां से भागने में सफल रही जिसने पुलिस को खबर दी। उसने दिवंगत सास का भी कथित तौर पर यौन शोषण किया था।

Load More