शख्स ने बताया- प्रमोशन के लिए 20 घंटे/सप्ताह बिना वेतन के काम कर बिगड़ी तबीयत, छिड़ी बहस
एक सीनियर सॉफ्टवेयर डेवलपर ने रेडिट पर बताया है कि उनकी कंपनी प्रमोशन के लिए उनसे 20 घंटे/सप्ताह बिना वेतन के एक्स्ट्रा काम करा रही है। उन्होंने बताया, "मुझे सोने-आराम करने का मुश्किल से वक्त मिलता है...मेरी सेहत बिगड़ती जा रही है।" इसपर ऑनलाइन बहस छिड़ गई व एक रेडिट यूज़र ने लिखा, "काम छोड़िए...सेहत को नज़रअंदाज़ करना उचित नहीं।"