शख्स ने बनाया 7 फीट लंबा दुनिया का सबसे बड़ा आईफोन, गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ नाम
यूट्यूबर व कंटेंट क्रिएटर अरुण मैनी ने दुनिया का सबसे बड़ा आईफोन रेप्लिका बनाया है और यह रिकॉर्ड गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हो गया। तकरीबन 7 फीट बड़ा यह फोन आईफोन 15 प्रो मैक्स का स्केल्ड-अप वर्जन है और इसमें वर्किंग कैमरा, फ्लैशलाइट व चार्जिंग पोर्ट है और इसमें स्क्रीन भी स्क्रॉल की जा सकती है।