महाराष्ट्र में शख्स ने बहन को पहाड़ी से दिया धक्का, क्रिकेट मैच के कैमरे में कैद हुई घटना
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में एक शख्स ने 17 वर्षीय चचेरी बहन को 200 फीट ऊंची पहाड़ी से धक्का दे दिया जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के दौरान लड़की को धक्का देकर भाग रहे आरोपी का वीडियो पास में ही हो रहे एक क्रिकेट मैच के ड्रोन कैमरे में कैद हो गया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।