शख्स ने मुंबई में अपनी पैंट नीचे कर महिला से की बदसलूकी; वीडियो पर पुलिस ने दी प्रतिक्रिया
एक महिला ने जुहू (मुंबई) में सड़क पर दौड़ रहे एक शख्स का वीडियो शेयर कर X पर कहा है, "यह आदमी...बीच सड़क अपनी पैंट नीचे कर बदसलूकी कर रहा था...और ज़ोर-ज़ोर से मुझे बुला रहा था।" बकौल महिला, इस क्षेत्र में कई महिलाओं को ऐसी घटनाओं का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस ने महिला की डिटेल्स मांगी है।