शख्स ने मेटा के AI से कंपनी पर किया केस, सिर्फ 20 मिनट में सुलझा मामला
फिलिप जैक्सन नाम के एक X यूज़र ने अमेरिका की एक 'स्मॉल क्लेम्स कोर्ट' में एक कंपनी के खिलाफ मुकदमा करने के लिए 'मेटा' के AI मॉडल 'Muse' की मदद ली। जैक्सन ने बताया कि वह यह केस जीत गए क्योंकि कंपनी ने हार मान ली और नोटिस मिलने के 20 मिनट के भीतर ही समझौते का प्रस्ताव दे दिया।