शख्स ने यूपी के बाज़ार में कई लोगों पर चढ़ाई थार, 4 लोग किए गए अरेस्ट
अमरोहा (उत्तर प्रदेश) में एक चालक द्वारा बाज़ार में लोगों को थार से कुचले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। रविवार को हुई इस घटना में कई लोग घायल हुए। पुलिस ने बताया कि दो पक्षों में विवाद के बाद भाग रहे चालक ने घटना को अंजाम दिया और मामले में 4 लोग गिरफ्तार किए गए हैं।