शख्स ने यूपी में डीएम की शिक्षकों के साथ मीटिंग में चलाया पॉर्न वीडियो
महराजगंज (यूपी) में हाल ही में ज़िलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में चल रही शिक्षा विभाग की ई-चौपाल में एक शख्स ने पॉर्न वीडियो चला दिया और एक अन्य यूज़र ने आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया। इस मामले में 2 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस जांच में साइबर एक्सपर्ट की मदद ले रही है।