शख्स ने यूपी में सरेराह बुर्का पहनी महिला की कमर पर मारा हाथ, हुआ गिरफ्तार
मेरठ (उत्तर प्रदेश) में सरेराह बुर्का पहनी महिला की कमर पर हाथ मारकर छेड़छाड़ करते शख्स का सीसीटीवी फुटेज ऑनलाइन सर्कुलेट होने के बाद आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने थाने में पीड़िता को बुलाकर आरोपी से माफी मंगवाई और बताया कि आरोपी नशे का आदी है। वहीं, कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है।