शख्स ने लोन न मिलने पर बिहार में महिला बैंक मैनेजर को धमकाया व तोड़ा उसका फोन
पटना (बिहार) में केनरा बैंक की महिला ब्रांच मैनेजर को धमकी देते व उसका मोबाइल तोड़ते एक शख्स का वीडियो सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, सिबिल स्कोर खराब होने से उसका लोन नहीं हो पा रहा था और वह मैनेजर पर दबाव बना रहा था। उसने मैनेजर से कहा, "ज़्यादा तेज़ बन रही है...कहीं जाकर मेरे बारे में पूछ लेना।"