शख्स ने व्यापारी से मांगी ₹50 लाख की रंगदारी, बोला- बेटी की शादी के लिए कम पड़ रहे थे रुपए
शामली (यूपी) में पुलिस ने एक व्यापारी से रंगदारी के तौर पर ₹50 लाख व फॉर्च्यूनर गाड़ी की मांग करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में शामिल जहूर नामक शख्स ने पुलिस को बताया कि उसकी 2 बेटियों की 19 फरवरी को शादी होनी है और उसके पास शादी करने के लिए रुपए कम पड़ रहे थे।