शख्स ने शादीशुदा मौसेरी बहन से यूपी में की रेप की कोशिश, विरोध करने पर पेट्रोल डालकर जलाया
बांदा (यूपी) में रविवार रात एक शख्स ने अपनी शादीशुदा मौसेरी बहन (30) से कथित तौर पर रेप करने की कोशिश की और विरोध करने पर उसे पेट्रोल डालकर जला दिया। पुलिस ने बताया कि वह जान बचाने के लिए नाले में कूद गई थी और ज़िला अस्पताल में उसका इलाज जारी है। बकौल पुलिस, आरोपी की तलाश जारी है।