शख्स ने शेयर की 'भारत की सबसे गंदी वंदे भारत' की तस्वीरें, रेलवे ने दी प्रतिक्रिया
हिमांशु मुखर्जी नामक X यूज़र ने शुक्रवार को साबरमती-वेरावल वंदे भारत से यात्रा के दौरान जंग लगे गंदे टॉयलेट/टूटे शीशों की तस्वीरें शेयर कर लिखा, "सोचा नहीं था...भारत की सबसे गंदी-खस्ताहाल वंदे भारत...में से एक देखने को मिलेगी।" इस पर रेलवे ने वीडियो शेयर कर लिखा, "दिखाए गए स्थान...वास्तव में अस्वीकार्य-मानकों से नीचे थे...इन्हें पूरी तरह ठीक कर दिया है।"