शख्स ने शेयर की नीतीश के बेटे और मैथिली की AI से बनी आपत्तिजनक तस्वीर, हुआ अरेस्ट

बिहार पुलिस ने एआई के इस्तेमाल से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत और बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक तस्वीरें बनाने और उसे फेसबुक पर पोस्ट करने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोशल मीडिया ऐक्टिविटी के ज़रिए गयाजी के शब्दो गांव में छापेमारी की। आरोपी का नाम विकास यादव बताया जा रहा है।

Load More