शख्स ने शेयर की लंदन के ₹5 करोड़ के बंगले की फोटो, भारतीय प्रॉपर्टी मार्केट से की तुलना
लंदन में काम करने वाले भारतीय इंजीनियर अर्नव गुप्ता ने ₹5 करोड़ के एक बंगले की तस्वीर ऑनलाइन शेयर करते हुए भारत के प्रॉपर्टी मार्केट में महंगाई को 'बेमतलब' का बताया है। उन्होंने कहा कि वेम्बली में यह घर बड़ा, सुंदर और बड़े बैकयार्ड वाला है। उन्होंने कहा कि इतने बड़े बैकयार्ड में बच्चे फुटबॉल खेल सकते हैं।